Gurugram News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
गुरुग्राम। जिला न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित समाधान कराना है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में लोक अदालत आयोजित होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा के नेतृत्व में मामलों का निपटारा किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी और जमानती फौजदारी मामलों की सुनवाई होगी। श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल और राजस्व संबंधी मामले भी सुलझाए जाएंगे। निशा ने आमजन से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 19:43 IST
Gurugram News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत #NationalLokAdalatToBeHeldOnSeptember12. #SubahSamachar
