Una News: ऊना कॉलेज में युवा संसद में उठे देश और वैश्विक मुद्दे
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बुधवार को राजनीति विभाग और रोवर रेंजर यूनिट की तरफ से युवा संसद का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर युवा सांसदों ने आवाज बुलंद की। इस मौके पर प्रधानाचार्य मीता शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। प्रो. विकास सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की थीम वैश्विक युग में लोकतंत्र रहा। उन्होंने बताया कि आज के बदलते हुए परिदृश्य को देखते लोकतंत्र की चुनौती बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि युवा संसद का आयोजन एक अच्छा कदम है।कार्यक्रम में युवा सांसदों ने विश्व के मौजूदा हालात, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत के मुद्दे को उठाया गया। वहीं विपक्षी सांसदों द्वारा हाल ही में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं और तकनीक प्रेरित युद्ध के बारे चर्चा की गई। उन्होंने भारत में अंतर-राज्य प्रवासन, बाल मजदूरी पर भी सांसदों ने बहस की। इस मौके पर मुख्य अतिथि मीता शर्मा ने बच्चों को इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की समझ विकसित होती है। इस मौके पर राजनीति विभाग के विद्यार्थियों अभिषेक और आकांक्षा और अर्थशास्त्र विभाग के छात्र आशुतोष को यूजीसी नेट परीक्षा पास करने पर सम्मानित किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 23:33 IST
Una News: ऊना कॉलेज में युवा संसद में उठे देश और वैश्विक मुद्दे #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
