UP Politics: 'जब मुंह खोला तो बुरा बोला', शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश बोले- आजकल सीएम का मतलब करप्ट माउथ भी है

राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुख्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया। पहले से ही यह तय हो गया था कि नसीमुद्दीन सपा में जाएंगे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। मालूम हो कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। पार्टी में उनका अच्छा रसूख था। इस मौके पर तीन महिला नेत्रियों समेत कई नेता सपा में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मेरे पुराने रिश्ते हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे। मेरे शामिल होने से पहले पार्टी में और भी कई सीनियर नेता हैं। हमें उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करना है। पार्टी मजबूत होगी तो हम मजबूत होंगे। हम मजबूत होंगे तो प्रदेश मजबूत होगा। प्रदेश मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा। इस मौके पर नसीमुद्दीन ने सपा की बड़ाई में जमकर कसीदे पढ़े। कहा कि देश में पहली बार बेरोजगारी भत्ता अखिलेश यादव ने दिया। पहला बार छात्रों को लैपटॉप इन्होंने दिया। युवाओं को नौकरी सपा ने दी। आज एक नौकरी लेना बड़ा मुश्किल है। बीच-बीच में शेरो-शायरी पढ़कर माहौल बनाया। अंत में जय समाजवाद कहकर उन्होंने अपनी बात पूरी की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 12:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Politics: 'जब मुंह खोला तो बुरा बोला', शंकराचार्य मुद्दे पर अखिलेश बोले- आजकल सीएम का मतलब करप्ट माउथ भी है #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #HindiNews #PoliticsNews #UpPoliticsNewsToday #UpTodayNews #UpNewsLiveTodayLive #SubahSamachar