Chamoli News: सड़कें संकरी, पार्किंग नहीं, लग रहा जाम

फोटोदेवाल बाजार में आड़े-तिरछे खड़े वाहन बन रहे समस्यासंवाद न्यूज एजेंसीदेवाल। बाजार से गुजरने वाली सड़कें संकरी हैं। मुख्यालय में आने जाने वाले वाहनों की संख्या भी बीते दो वर्षों में कई गुना बढ़ गई है लेकिन पार्किंग की जगह नहीं बढ़ पाई। ऐसे में आड़े-तिरछे खड़े होने वाले वाहन आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय का बाजार 50 से अधिक गांवों का बाजार है। मगर बाजार में आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यालय पर महज एक पार्किंग है जहां बीस से तीस वाहन खड़े होते हैं लेकिन वाहन पार्किंग में खड़े नहीं होने से यहां पर आए दिन जाम लगा रहता है। व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, हेम चंद्र मिश्रा आदि ने बताया कि लंबे समय से यहां जाम की समस्या बनी है। शुक्रवार को भी दिन भर जाम लगता रहा। उन्होंने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बाजार में पुलिस की तैनाती की मांग की। चौकी प्रभारी संदीप देवरानी ने बताया कि इस बारे में व्यापार संघ व वाहन स्वामियों से बात कर शीघ्र यातायात व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 13:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: सड़कें संकरी, पार्किंग नहीं, लग रहा जाम #NarrowRoads #NoParking #TrafficJams. #SubahSamachar