UP Politics: कैंट विधानसभा में कटे 93714 वोटरों के नाम, हार जीत का सबसे अधिक होता था अंतर; जानें खास
Varanasi News: एसआईआर के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। खास बात है कि 2022 विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 86844 वोटों से जीत हार का अंतर कैंट विधानसभा सीट पर रहा। इसी विधानसभा सीट पर एसआईआर के बाद सूची में सबसे अधिक 93714 मतदाताओं के नाम कटे हैं। सबसे कम अजगरा विधानसभा में 9053 वोटों से जीत हार का अंतर रहा। इस विधानसभा में सबसे कम 23408 मतदाताओं के नाम कटे हैं। एसआईआर के पूर्व मतदाताओं की कुल संख्या 3153705 रही। एसआईआर के दौरान ड्राफ्ट सूची के अनुसार, मतदाताओं की कुल संख्या 2580502 हो गई। इस दौरान 573203 मतदाताओं के नाम कट गए थे। एसआईआर की मतदाता सूची का जब अंतिम प्रकाशन किया गया तो उस दौरान मतदाताओं की संख्या 2730603 है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 21:37 IST
UP Politics: कैंट विधानसभा में कटे 93714 वोटरों के नाम, हार जीत का सबसे अधिक होता था अंतर; जानें खास #CityStates #Varanasi #SirList2026 #VoterList2003 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
