Bihar: नालंदा में युवक की रहस्यमयी मौत! खेत में मिला शव, पत्नी के दावे और नशीले इंजेक्शन ने बढ़ाया सस्पेंस

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीटीओ ऑफिस के पीछे सोमवार देर रात एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूरनगर निवासी चंदू मिस्त्री के पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपने ननिहाल देवीसराय में रहकर आरा मिल में कारपेंटर का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मृतक के भाई राजा कुमार और अन्य परिजनों का आरोप है कि राजीव की पीट-पीटकर हत्या की गई है। उनके अनुसार, राजीव के कान से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के निशान भी थे। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दोस्तों के साथ निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। युवती ने खुद को बताया पत्नी, किए कई खुलासे मामले में नया मोड़ तब आया, जब सोनी देवी नामक एक युवती ने खुद को मृतक की पत्नी बताते हुए कई सनसनीखेज दावे किए। सोनी देवी का कहना है कि वर्ष 2021 में दोनों ने राजगीर के एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था, जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। घटना वाले दिन साथ में की थी मुलाकात युवती के अनुसार, घटना वाले दिन शाम को दोनों की देवीसराय मोड़ के पास मुलाकात हुई थी और दोनों ने साथ में गोलगप्पे भी खाए थे। उसने बताया कि शाम करीब सवा छह बजे जब उसने राजीव को फोन किया, तो उसने घबराहट होने की बात कही और मिलने के लिए बुलाया। खेत में बेसुध हालत में मिला राजीव सोनी देवी ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद रात करीब 10 बजे राजीव का एक दोस्त मिला, जिसने बताया कि वह खेत की तरफ गया है। जब वह वहां पहुंची तो राजीव बेसुध पड़ा था और उसके कान से खून निकल रहा था। उसने आसपास के घरों में मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। इसके बाद वह मुख्य सड़क पर पहुंची और गुजर रही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जताई ओवरडोज से मौत की आशंका इधर, पुलिस का इस मामले में अलग पक्ष सामने आया है। दीपनगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के रैपर बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इसे नशे के ओवरडोज के कारण हुई मौत का मामला मान रही है। ये भी पढ़ें:कटिहार में पंचायत का अजीब फरमान! पहले नाबालिग जोड़े की कराई जबरन शादी, फिर दी तालीबानी सजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह ड्रग्स के अत्यधिक सेवन का मामला प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 08:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: नालंदा में युवक की रहस्यमयी मौत! खेत में मिला शव, पत्नी के दावे और नशीले इंजेक्शन ने बढ़ाया सस्पेंस #CityStates #Crime #Bihar #Patna #NalandaNews #DeepnagarPoliceStation #DtoOfficeDeadBody #RajivKumarDeath #MurderAllegation #NarcoticInjection #DrugOverdose #BiharSharifHospital #SoniDevi #LoveMarriage #SubahSamachar