Bihar News: घर से बुलाकर किशोर की गोली मारकर हत्या, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के डमर बीघा गांव में मंगलवार रात एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के पावा गांव के निवासी रामानुज शर्मा के बेटे, 16 वर्षीय सौरव कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके की नजाकत को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई। एसपी भारत सोनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। फोन कर घर से बुलाया गया घटना के संबंध में सौरव की दादी चिंता देवी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे किसी ने फोन किया। इसके बाद सौरव घर से यह कहते हुए बाहर गया कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि सौरव को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गांव के युवक के साथ गया था सौरव सौरव के चाचा मनोज कुमार ने बताया कि सौरव गांव के ही मिथिलेश नामक युवक के साथ फोर व्हीलर में गया था। इसके बाद मिथिलेश ने फोन कर बताया कि सौरव को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जा रहे हैं। मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि डमर बीघा के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने उनकी गाड़ी और फोन छीन लिया और सौरव को गोली मार दी। परिवार बता रहा सुनियोजित हत्या परिवार को संदेह है कि जब सौरव को गोली मारी गई, तब मिथिलेश के साथ कुछ क्यों नहीं हुआ। साथ ही, जब सौरव और मिथिलेश का फोन छीन लिया गया और गाड़ी की चाबी भी ले ली गई, तो मिथिलेश ने फोन कैसे कर घटना की जानकारी दी और फिर गाड़ी लेकर घर वापस लौट आया। परिवार का कहना है कि यह पूरी तरह सुनियोजित हत्या थी, जिसमें सौरव को घर से फोन कर बुलाया गया और नजदीक से गोली मार दी गई। बुझ गया घर का इकलौता चिराग सौरव घर का इकलौता चिराग था। उसने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परिवार का कहना है कि वह खेती-बाड़ी में भी मदद करता था। सौरव के पिता झारखंड में कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं और काम के सिलसिले में चेन्नई गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गांव लौट रहे हैं। घटना के कारणों पर चुप्पी ग्रामीणों में चर्चा है कि सौरव शराब के कारोबार में संलग्न था। हो सकता है कि पैसे के लेन-देन को लेकर ही हत्या की गई हो। फिलहाल परिजन कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ये भी पढ़ें:राजस्थान के दो युवकों से शादी के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठे, फेरों के बाद दुल्हनें फरार पुलिस क्या कह रही है मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक लड़के को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 10:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: घर से बुलाकर किशोर की गोली मारकर हत्या, बुझ गया घर का इकलौता चिराग #CityStates #Crime #Bihar #Patna #NalandaNews #Nalanda #ManpurPoliceStation #DamarBigha #SauravKumar #RamanujSharma #SubahSamachar