Pauri News: नैतिक का विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
श्रीनगर। 13वीं राज्य स्तरीय इंस्पायर प्रतियोगिता 16-17 अप्रैल को डॉल्फीन इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज देहरादून में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज ढामकेश्वर खिर्सू के नैतिक कुमार का विज्ञान मॉडल नेेशनल लेबल इंस्पायर प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इस मॉडल के माध्यम से नैतिक ने खेतों में पेड़ों की कठोर जड़ों को आसानी से निकालने की सुविधा विकसित की है। साथ ही इससे कांटेदार झाड़ियों की सफाई भी आसानी से की जा सकती है। किसानों के लिए यह मॉडल अत्यधिक उपयोगी साबित हो सकता है। उनके मार्गदर्शक शिक्षक आशीष रावत ने बताया कि इस उपकरण पर बॉक्स लगाकर 35 से 40 किग्रा. का भार आसानी से इधर-उधर किया जा सकता है। उन्होंने छात्र की सफलता पर खुशी जताई है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 14:03 IST
Pauri News: नैतिक का विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित #Naitik'sScienceModelSelectedForNationalLevel #SubahSamachar
