Prayagraj : दबिश देकर लौट रही नैनी पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन दरोगा समेत पांच घायल

दबिश देकर वापस लौट रही नैनी थाने की टीम की गाड़ी शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज में डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उस पर सवार तीन दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैनी थाने में तैनात दरोगा हर्ष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बलिराम और महिला सिपाही संगीता समेत पांच लोग दबिश के लिए गए थे। वापस लौटते समय तेलियरगंज के समीप गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उस पर सवार पांचों लोग घायल हो गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : दबिश देकर लौट रही नैनी पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन दरोगा समेत पांच घायल #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #PrayagrajNews #PrayagrajPolice #CrimeNews #SubahSamachar