Nagaur: खाकी को खुली चुनौती, दिल्ली दरवाजा पुलिस चौकी के सामने से दिनदहाड़े बाइक पार, CCTV में कैद हुई वारदात

जिले में बेखौफ हो चुके बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में देखने को मिला। दिल्ली दरवाजा स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने से दिनदहाड़े एक हलवाई की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात चौकी के ठीक सामने हुई और पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मांझवास गांव निवासी शिवलाल पुत्र भागूराम मांझू पिछले दो वर्षों से पुराने बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मिष्ठान भंडार में हलवाई का काम करता है। रोज की तरह वह अपनी बाइक से दुकान पर काम करने आया था और उसने अपनी मोटरसाइकिल पुलिस चौकी के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह दुकान से बाहर आया तो बाइक गायब देखकर उसके होश उड़ गए। ये भी पढ़ें:Sawai Madhopur News:दोस्तों के साथ बांध पर नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत, एक घंटे बाद मिला शव वारदात के बाद पीड़ित शिवलाल मांझू ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कोतवाली थाना प्रभारी नंदलाल चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजकर साक्ष्य जुटाए गए हैं और संदिग्धों की तलाश में नाकाबंदी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खाकी की मुस्तैदी पर उठे सवाल इस चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि नागौर जिले के कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पुलिस चौकी में तैनात सिपाही का तबादला करने के बाद यहां किसी नए पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई। खाली पड़ी पुलिस चौकी का फायदा उठाकर चोरों ने खुली चुनौती देते हुए ये कारनामा कर डाला। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nagaur: खाकी को खुली चुनौती, दिल्ली दरवाजा पुलिस चौकी के सामने से दिनदहाड़े बाइक पार, CCTV में कैद हुई वारदात #CityStates #Crime #Nagaur #Rajasthan #NagaurNews #RajasthanNews #NagaurBikeTheft #DelhiGatePoliceOutpost #BikeStolenOutsidePoliceOutpost #BroadDaylightBikeTheft #CctvCapturedTheft #KotwaliPoliceStationNagaur #MotorcycleTheft #NagaurPolice #SubahSamachar