Induction on Inverter: क्या इनवर्टर पर खाना बनाना है सुरक्षित? भूलकर भी न करें ये गलती, हो सकता है भारी नुकसान
इनवर्टर से इंडक्शन चलेगा या नहीं या पूरी तरह इनवर्टर पर निर्भर करता है। क्योंकि इसकी कुछ शर्तें होती हैं। अगर साधारण इनवर्टर (Square Wave) और कम क्षमता वाले इनवर्टर पर इंडक्शन चलाया, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसके लिए आपको कम से कम 2.5kVA या उससे अधिक क्षमता वाला प्योर साइन वेव इनवर्टर चाहिए। बिना तकनीक को समझे इंडक्शन चलाने से आपका उपकरण जल सकता है। सामान्य इनवर्टर क्यों नहीं झेल पाता तकनीकी रूप से समझें तो एक सामान्य घरेलू इनवर्टर 500 से 600 वाट तक लोड झेलने के लिए बनाया जाता है, जिससे आप कुछ पंखे और बल्ब या कुछ जरूरी समान चला सकें। वहीं, दूसरी तरफ, एक इंडक्शन चूल्हा ऑन होते ही सीधे 1500 से 2000 वाट बिजली खींचता है। ऐसे में अगर आप चलाने की कोशिश करेंगे तो ओवरलोड हो सकता है। इसका कारण यह भी है कि इंडक्शन के अंदर बहुत ही नाजुक सेंसर और बारीक पुर्जे लगे होते हैं। सामान्य इनवर्टर से निकलने वाली बिजली स्क्वायर वेव (Square Wave) होती है, जिसमें काफी झटके होते हैं। इससे झटके से बिजली आने पर इंडक्शन के तार जल सकते हैं, या फिर यह छोटा धमाका कर सकती है। हो सकता है कि इंडक्शन बार-बार एरर दिखाए या हमेशा के लिए खराब हो जाएगा। ऐसे में क्या करें अगर आपके इलाके में बिजली की समस्या है या बिजली ज्यादा कटती है तो आप इन बातों को ध्यान में रखकर खाना बना सकती हैं। प्योर साइन वेव इनवर्टर का प्रयोग: इस इनवर्टन से बिजली कटने के बाद भी खाना बनाने में समस्या नहीं आएगी, सिर्फ इसी टेक्नोलॉजी वाला इनवर्टर इंडक्शन को वैसी ही शुद्ध बिजली देता है जैसी मेन पावर सप्लाई से मिलती है। 2.5kVA या उससे ज्यादा की क्षमता: इंडक्शन की भारी लोड क्षमता को संभालने के लिए आपके पास हाई-कैपेसिटी वाला इनवर्टर होना जरूरी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गैस बचाने के चक्कर में अपने महंगे इनवर्टर और इंडक्शन को दांव पर न लगाएं। अगर आपके घर में लगा इनवर्टर साधारण है, तो उस पर इंडक्शन चलाने से बचें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 15:10 IST
Induction on Inverter: क्या इनवर्टर पर खाना बनाना है सुरक्षित? भूलकर भी न करें ये गलती, हो सकता है भारी नुकसान #TechDiary #National #InductionCooktop #InverterTips #TechNewsHindi #SubahSamachar
