'मेरे पति की हत्या की गई है': मजदूर की मौत में नया मोड़, पत्नी ने लगाया आरोप; बोली- रची गई है गहरी साजिश

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले मजदूर के शव के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रारंभिक तौर पर इसे रेल दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन मृतक की पत्नी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस आयुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्नी का आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते उनके पति की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। जानकारी के अनुसार, कछवा रोड क्षेत्र के गुड़िया गांव निवासी मुन्नू बिंद (32) मंगलवार को मुंबई से अपने घर लौटे थे। परिजनों के मुताबिक दोपहर बाद वह किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुजर रही लक्ष्मी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 00:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'मेरे पति की हत्या की गई है': मजदूर की मौत में नया मोड़, पत्नी ने लगाया आरोप; बोली- रची गई है गहरी साजिश #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar