Bihar: झाड़ियों में पड़ा था जिसे 'शव' समझ रहे थे लोग, पुलिस के पहुंचते ही अचानक उठ बैठा; हर कोई रह गया दंग

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-पूर्वी चंपारण एनएच-27 हाईवे किनारे झाड़ियों में एक शव देखे जाने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जिसे लोग मृत समझ रहे थे, वह जीवित निकला। इस दौरान मृत समझकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने पर, जिसे मृत मानकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे, वह अचानक उठ बैठा। यह देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। नशे के हालत में बेहोश पड़ा था ट्रांसजेंडर सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने जब झाड़ियों में युवती के कपड़े पहने पड़े व्यक्ति की जांच शुरू की तो अचानक वह उठ बैठा। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। सबसे बड़ी बात यह रही कि जिसे लोग मृत महिला समझ रहे थे, वह ट्रांसजेंडर समाज की एक सदस्य निकली, जो अत्यधिक नशे की हालत में बेहोश पड़ी थी। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना पुलिस ने बेहोश ट्रांसजेंडर सदस्य से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच जब इस घटना की जानकारी ट्रांसजेंडर समाज के अन्य सदस्यों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बेहोश मिली व्यक्ति उनके समुदाय की सदस्य है। इसके बाद वे उसे पुलिस की मौजूदगी में अपने साथ लेकर चले गए। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ये भी पढ़ें- बाबा मणिराम अखाड़े में आज से मेले का भव्य का आगाज, देश का इकलौता दरबार जहां प्रसाद में चढ़ता है 'लंगोट' जांच में जुटी पुलिस स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान उन्होंने देखा कि झाड़ियों में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह मृत नहीं थी, बल्कि नशे की हालत में बेहोश थी और ट्रांसजेंडर समाज की एक सदस्य है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समुदाय शहर के आउटर एरिया में सड़क किनारे वाहनों से नेग मांगने का काम करता है। हालांकि, वह वहां कैसे पहुंची और इस हालत में क्यों थी, इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि संबंधित व्यक्ति नशे की हालत में था और ट्रांसजेंडर समाज का सदस्य है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह वहां कैसे पहुंची।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 07:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: झाड़ियों में पड़ा था जिसे 'शव' समझ रहे थे लोग, पुलिस के पहुंचते ही अचानक उठ बैठा; हर कोई रह गया दंग #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #KantiPoliceStation #Nh27 #BodyFoundAlive #ThirdGenderMember #TransgenderNews #BiharNews #MuzaffarpurPolice #SubahSamachar