Bihar: मुहर्रम जुलूस में ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने लहराई तलवार, वीडियो वायरल; एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम के ताजिया मिलान जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) का तलवारबाजी करते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, वरीय पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। तलवारबाजी करते दिखे एसआई बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कांटी थाना क्षेत्र का है। मुहर्रम के अवसर पर निकले ताजिया मिलान जुलूस में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद एक एसआई तलवारबाजी का करतब दिखाते नजर आए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 29 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल करीब 29 सेकेंड के वायरल वीडियो में सड़क पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। भीड़ के बीच बने खाली स्थान पर पुलिस उपनिरीक्षक तलवार चलाते नजर आते हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें उत्साहित करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और किस परिस्थिति में तलवारबाजी की गई। ये भी पढ़ें-Bihar News:मनोज झा का बड़ा हमला, बोले- "आस्था से भी हो रहा खिलवाड़, सच दबाने को हो रहे एनकाउंटर मामले की जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में पुलिसकर्मी की लापरवाही या अनुशासनहीनता सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 06:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: मुहर्रम जुलूस में ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने लहराई तलवार, वीडियो वायरल; एसएसपी ने दिए जांच के आदेश #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #KantiPoliceStation #MuharramProcession #TaziaMilan #SiViralVideo #PoliceOfficerSwordStunt #BiharPolice #MuzaffarpurPolice #SubahSamachar