Bihar: चलती गाड़ी के आगे अचानक आए किन्नर! पलट गया तेज रफ्तार ट्रक, ग्रामीणों ने लगाया अवैध वसूली का गंभीर आरोप

मुजफ्फरपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित एनएच-57 पर शनि मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक और खलासी की जान बच गई। समय ट्रक तेज गति से गुजर रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय ट्रक तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद कुछ किन्नरों ने कथित तौर पर ट्रक को रोकने की कोशिश की। चालक ने वाहन को बचाने और किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। चालक और खलासी को सुरक्षित निकाला गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक के केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सदातपुर शनि मंदिर के पास लंबे समय से कुछ किन्नर ट्रक और अन्य भारी वाहनों को रोककर अवैध वसूली करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार और हंगामा भी किया जाता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ये भी पढ़ें-Bihar:फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोकामा! सोनू-मोनू गैंग ने सरपंच पति को बनाया निशाना पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सड़क से हटाने का काम शुरू कराया, जिससे यातायात बहाल हो सके। स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईवे पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: चलती गाड़ी के आगे अचानक आए किन्नर! पलट गया तेज रफ्तार ट्रक, ग्रामीणों ने लगाया अवैध वसूली का गंभीर आरोप #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #KantiTruckAccident #Nh57AccidentNews #BiharRoadAccident #TruckOverturnedNews #MuzaffarpurBreakingNews #KantiPoliceStation #IllegalRecoveryAllegation #SubahSamachar