Bihar: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी दिखाना पड़ा भारी! लाइन क्लोज हुए दरोगा, विभाग ने थमाया नोटिस
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी में तलवार से करतब दिखाने वाले एक पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांटी थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मो. मुस्तकीम खान को एसएसपी के आदेश पर लाइन क्लोज कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर शो-कॉज नोटिस जारी किया है। वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई बताया गया कि यह वीडियो कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान बनाया गया था। वीडियो में एसआई मो. मुस्तकीम खान दो तलवारों के साथ करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद कांटी थाना में तैनात दरोगा को लाइन क्लोज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। विभागीय जांच में होगी नियमों की पड़ताल पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को लाइन क्लोज कर दिया है। साथ ही शो-कॉज नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। यह भी पढ़ें:पहले हाईटेक निबंधन कार्यालय में नई व्यवस्था शुरू, रजिस्ट्री सिस्टम में बड़ा बदलाव; नए सर्किल रेट लागू आचरण संहिता के उल्लंघन की होगी जांच ग्रामीण एसपी ने कहा कि विभागीय जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि ड्यूटी के दौरान तलवार का प्रदर्शन कर संबंधित पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस आचरण संहिता और विभागीय नियमों का उल्लंघन किया है या नहीं। उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 18:06 IST
Bihar: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी दिखाना पड़ा भारी! लाइन क्लोज हुए दरोगा, विभाग ने थमाया नोटिस #CityStates #Muzaffarpur #BiharNews #मुजफ्फरपुरन्यूज़ #MuzaffarpurNews #कांटीथाना #KantiPolice #MuharramProcession #मुहर्रमजुलूस #ViralVideo #SubahSamachar
