Bihar: मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकान पर हमला, डेढ़ लाख की लूट के बाद मांगी 5 लाख रंगदारी; घटना CCTV में कैद

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर क्षेत्र अंतर्गत पानापुर थाना इलाके में एक मिठाई दुकान पर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि कई लोगों ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कर्मचारियों के अनुसार, जाते-जाते बदमाशों ने दुकान चलाने के एवज में हर महीने 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में दुकान के कर्मचारी शिवजीत कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह ऑर्डर लेकर एक पेट्रोल पंप पर गए थे, जहां कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वह दुकान पहुंचे, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए। पढ़ें:दस दिन की मजदूरी मांगना पड़ा भारी, ठेकेदार के घर पीट पीटकर मार डाला; 10 नामजद आरोपी फरार बताया गया कि सभी हमलावर एक चारपहिया वाहन और काले रंग की बुलेट बाइक पर सवार होकर आए थे। दुकान में घुसते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी और कर्मचारियों की पिटाई की। इस दौरान बदमाशों ने कैश काउंटर पर बैठे कैशियर के साथ भी मारपीट की और वहां रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कर्मचारियों को धमकाया गया और इलाके में दुकान चलाने के लिए 5 लाख रुपये महीने की रंगदारी मांगी गई। वहीं, मीनापुर ओपी प्रभारी जग्गूबिन्द ने बताया कि दुकान में घुसकर मारपीट करने की लिखित शिकायत मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कैश लूट और रंगदारी मांगने से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 18:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकान पर हमला, डेढ़ लाख की लूट के बाद मांगी 5 लाख रंगदारी; घटना CCTV में कैद #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #MuzaffarpurViralNews #MuzaffarpurLatestNews #MuzaffarpurHindiNews #MuzaffarpurCrimeNews #SubahSamachar