बिहार: संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पत्नी और बेटा फरार; दो पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र की रूप छपरा पंचायत के मोरहर मोरई गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों से किसी विवाद को लेकर उसकी पिटाई किए जाने का आरोप है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय वीरेंद्र राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी और बेटा फरार बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीण सुरेश राय ने बताया कि कल जितिया का पर्व था। इसी दौरान पास के दो लोगों ने मृतक को बुलाया और कहा कि वे उसकी हत्या कर देंगे। आज फिर दिन में उसे बुलाकर पिटाई शुरू कर दी गई। हम लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन तब तक वह लहूलुहान हो चुका था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद हम लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें-बिहार: चढ़ावे के वर्चस्व पर मंदिर में खूनी खेल, महंत पक्ष की फायरिंग में ग्रामीण घायल; तीन हथियार जब्त इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सरैया अभिजित कौर ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक का शव घर के बाहर संदिग्ध स्थिति में मिला है। मृतक की पत्नी और बच्चे फरार हैं। घर में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। लिखा-पढ़ी करती हुई पुलिस टीम।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 21:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिहार: संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पत्नी और बेटा फरार; दो पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #Sahebganj #VirendraRam #SuspiciousDeath #Assault #AllegationsByVillagers #PoliceInvestigation #BiharCrime #SubahSamachar