Bihar: चरित्र पर शक या सोची-समझी साजिश? छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में पति फरार, एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा सोडा गोदाम रोड निवासी 23 वर्षीय नेहा की हत्या के मामले में फरार पति अमित गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के पिता ने शुक्रवार शाम हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना में अपने दामाद अमित गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पल्ला थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, पत्नी नेहा की कथित तौर पर पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर हत्या करने के बाद से आरोपी अमित फरार है। छह माह की गर्भवती थी नेहा बताया गया कि गुरुवार सुबह हरियाणा के फरीदाबाद जिले की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 स्थित एक मकान में नेहा की निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, वह छह माह की गर्भवती थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले अमित गुप्ता ने नेहा के साथ मारपीट की, फिर उसका गला दबाया और इसके बाद पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद परिजन शव को मुजफ्फरपुर लाकर अंतिम संस्कार करेंगे। ये भी पढ़ें-Bihar News:मनोज झा का बड़ा हमला, बोले- "आस्था से भी हो रहा खिलवाड़, सच दबाने को हो रहे एनकाउंटर एक साल पहले हुई थी शादी नेहा और अमित गुप्ता की शादी 30 अप्रैल 2025 को परिवार की सहमति से अरेंज मैरिज के तहत हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों फरीदाबाद में रहने लगे। हाल ही में उन्होंने पंचशील कॉलोनी में एक मकान खरीदा था और करीब एक माह पहले ही गृह प्रवेश किया था। परिजनों का आरोप है कि अमित अपनी पत्नी के चरित्र पर अक्सर संदेह करता था और उसे घर से बाहर निकलने से भी रोकता था। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 06:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: चरित्र पर शक या सोची-समझी साजिश? छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में पति फरार, एफआईआर दर्ज #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #NehaMurderCase #FaridabadMurderCase #PregnantWomanMurder #HusbandAccusedOfMurder #AmitGupta #PallaPoliceStation #HaryanaPolice #SubahSamachar