बिहार: चाय दुकान पर विवाद के बाद घर पर चढ़कर फायरिंग, दो राउंड चलीं गोलियां; एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर पर चढ़कर गोलीबारी कर दी। घटना कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव चौक की है, जहां मंगलवार देर शाम चाय की दुकान पर हुए विवाद के बाद चार आरोपियों ने स्थानीय निवासी अनिल कुमार राय के घर पर पहुंचकर फायरिंग की। इस दौरान दो राउंड गोलियां चलाई गईं। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि घर में मौजूद एक महिला बाल-बाल बच गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। चाय दुकान पर बहस के बाद हुई झड़प जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम अनिल कुमार राय मधुबन गांव चौक स्थित एक चाय दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां चार अन्य लोग पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके और अनिल राय के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। अनिल राय के घर पहुंचे आरोपी, दो राउंड की फायरिंग चाय दुकान पर हुए विवाद के बाद चारों आरोपी अनिल कुमार राय के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने घर पर चढ़कर दो राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से घर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला गोली लगने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कांटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित अनिल कुमार राय ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। फरार तीन आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-एक सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार राय एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे चार लोगों के साथ किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद सभी आरोपी अनिल कुमार राय के घर पहुंचे और वहां दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 07:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिहार: चाय दुकान पर विवाद के बाद घर पर चढ़कर फायरिंग, दो राउंड चलीं गोलियां; एक आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #SubahSamachar