Muzaffarnagar: एक करोड़ के नशीले कैप्सूल्स के साथ तीन पकड़े, नशेड़ियों को नौ रुपये का कैप्सूल बेचते थे 50 में

उत्तर भारत में खपाने के लिए छिपाए गए एक करोड़ रुपये के नशीले प्रतिबंधित 11 लाख 66 हजार 400 स्पासमोर कैप्सूल खालापार थाना क्षेत्र के सुजडू में बनाए गए गोदाम से पुलिस ने बरामद कर लिए। गिरोह के सरगना खतौली निवासी अश्वनी शर्मा समेत तीन आरोपी पकड़े गए। गोरखपुर से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कैप्सूल मंगाए गए थे। ट्रांसपोर्ट से कैप्सूल भेजने वाले सहित दो आरोपियों की तलाश है। तस्करी में प्रयुक्त कार सीज की गई है। सूखे नशे की लत वाले लोगों को नौ रुपये कीमत का यह कैप्शूल 40 से 50 रुपये में बेचा जाता था। एक साल में यह गिरोह लगभग पांच करोड़ के कैप्सूल बेच चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Muzaffarnagar: एक करोड़ के नशीले कैप्सूल्स के साथ तीन पकड़े, नशेड़ियों को नौ रुपये का कैप्सूल बेचते थे 50 में #CityStates #Muzaffarnagar #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #ThreeArrestedWithDrugsWorthRs1Crore #UsedToSellCapsulesWorthRs9ForRs50 #SubahSamachar