Muzaffarnagar: कमरे में घुसा बंदर, नवजात को एक घंटे तक कब्जे में रखा, सूझबूझ से बचाई मासूम की जान
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक बंदर कमरे में घुसकर नवजात बच्ची को करीब एक घंटे तक अपने कब्जे में बैठा रहा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद मोबाइल दिखाकर बंदर को उलझाया गया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना जय हिंद इंटर कॉलेज के पीछे की बताई जा रही है। यहां नवजात बच्ची कलसुम कमरे में सो रही थी, तभी अचानक एक बंदर कमरे में घुस गया और बच्ची के पास बैठ गया। यह भी पढ़ें:सौरभ हत्याकांड:64 सवालों का साहिल-मुस्कान ने 'ना' में दिया जवाब, सौरभ की मां बोली-दोनों को फांसी हो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 10:20 IST
Muzaffarnagar: कमरे में घुसा बंदर, नवजात को एक घंटे तक कब्जे में रखा, सूझबूझ से बचाई मासूम की जान #CityStates #Muzaffarnagar #मुजफ्फरनगरबंदरहमला #चरथावलखबर #बंदरनेबच्चीपकड़ी #यूपीअजीबघटना #नवजातबच्चीबचाव #मुजफ्फरनगरन्यूज #बंदरोंकाआतंकयूपी #गांवमेंबंदरकाहमला #SubahSamachar
