Muzaffarnagar: यूरिया की कालाबाजारी में आठ गिरफ्तार, 454 बोरे पकड़े, दो फैक्टरी के मालिकों की तलाश
जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने किसानों को दिए जाने वाले अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने पिछले छह माह में लगभग 15.12 लाख किलोग्राम (33 हजार बोरे) यूरिया की कालाबाजारी की। आरोपियों से 20430 किलोग्राम यूरिया (454 बोरे), दो पिकअप, एक कैंटर, एक कार तथा फर्जी बिल बरामद किए गए। भोकरहेड़ी और मजलिसपुर तौफीर के तीन सप्लायर पकड़े गए हैं। पुलिस को हरियाणा व सहारनपुर के दो फैक्टरी के मालिकों की तलाश है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 22:58 IST
Muzaffarnagar: यूरिया की कालाबाजारी में आठ गिरफ्तार, 454 बोरे पकड़े, दो फैक्टरी के मालिकों की तलाश #CityStates #Muzaffarnagar #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #EightArrestedInBlackMarketingOfUrea #454SacksSeized #SearchForOwnersOfTwoFactories #SubahSamachar
