Muzaffarnagar: कांवड़ देखने जा रहे दो बाइक सवारों की भिड़ंत, बैंककर्मी की मौत; पत्नी और दो वर्षीय बेटा घायल

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क हादसे में एक बैंककर्मी की मौत हो गई। हादसा चिरवा टिल्ला और धौलरा अंडरपास के बीच हुआ। मृतक की पहचान धोलरी गांव निवासी गौरव (32) के रूप में हुई है। गौरव बघरा कोऑपरेटिव बैंक में संविदा कर्मचारी थे। बताया गया कि गौरव रविवार को अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटे के साथ बघरा से घर लौट रहे थे। रास्ते में तितावी में कांवड़ देखने के कारण उन्हें देर हो गई। देर रात चिरवा टिल्ला पार करने के बाद उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। यह भी पढ़ें:Kanwad Yatra:कहीं करोड़ों की कांवड़, कहीं झांकी का क्रेज; रफ्तार भर रहीं शिवभक्तों की केसरिया कतारें

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 12:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Muzaffarnagar: कांवड़ देखने जा रहे दो बाइक सवारों की भिड़ंत, बैंककर्मी की मौत; पत्नी और दो वर्षीय बेटा घायल #CityStates #Meerut #मुजफ्फरनगरसड़कहादसा #MuzaffarnagarRoadAccident #तितावीहादसा #TitawiAccident #बैंककर्मीकीमौत #BankEmployeeDeath #तितावीकांवड़यात्रा #TitawiKanwarYatra #कांवड़देखनेजारहेयुवक #BikeAccidentMuzaffarnagar #SubahSamachar