Hathras News: मुरी एक्सप्रेस दो फेरों के लिए निरस्त, यात्री परेशान
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मुरी एक्सप्रेस को दो फेरों के लिए निरस्त किया गया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यह ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन पर प्रतिदिन ठहरती है।रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 18309 संबलपुर–जम्मू तवी मुरी एक्सप्रेस 6 एवं 8 अक्तूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। वहीं, 18310 जम्मू तवी–संबलपुर मुरी एक्सप्रेस 9 एवं 11 अक्तूबर को संचालित नहीं होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से परिचालन प्रभावित रहेगा। इसी कारण ट्रेन को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के निरस्त होने से हाथरस जिले के यात्रियों को भी परेशानी होगी।करीब दो माह पहले आरक्षण कराने वाले यात्रियों को अब वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन संचालन की सूचना के आधार पर ही अपने आरक्षण कराने चाहिए। इससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 02:40 IST
Hathras News: मुरी एक्सप्रेस दो फेरों के लिए निरस्त, यात्री परेशान #HathrasNews #TrainCancelled #SubahSamachar
