Gorakhpur News: एक दिन पहले फेसबुक पर लिखा था “दिल मजबूत है”, सुबह खून से लथपथ मिली लाश
गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवां में राजकुमार चौहान (55) की निर्मम हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। वारदात हत्या से महज 18 घंटे पहले राजकुमार चौहान ने फेसबुक पर लिखा था कि “अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं।” यह पोस्ट अब लोगों को झकझोर रही है। हमलावरों ने उनकी छाती और सिर में ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। राजकुमार के फेसबुक पर करीब 40 हजार फॉलोअर्स थे, जहां वे लगातार सक्रिय रहते थे। उन्होंने अपने पिता के लिए भी लिखा था कि “पिता एक वट वृक्ष हैं, जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं।” आज वही परिवार असहाय खड़ा है। हत्या से एक दिन पहले, 16 मार्च को वह करीब 28 मिनट तक फेसबुक लाइव रहे। “जय-जय श्रीराम” बोलते हुए समर्थकों से बातचीत की। जातीय एकता पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आपके साथ जो भी लोग हैं, वही अपने हैं। यही नहीं पांच दिन पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल के साथ रील पोस्ट की थी। उससे पहले कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ भी नजर आए थे। यह साफ संकेत था कि वह तेजी से सियासी जमीन तैयार कर रहे थे।हमारे नेता को मार दिया.वारदात के बाद गांव के युवाओं में गुस्सा साफ दिखा। गांव के रहने वाले दिनेश ने रोते हुए बोला कि भईया को गोली मार दिए… वो हमारे नेता थे, 2027 में चुनाव लड़ने वाले थे। हत्या के बाद ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। कातिलों को फांसी दो और इंसाफ चाहिए जैसे नारे गूंजते रहे। लोगों का आरोप है कि इलाके में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई जा रही। फिलहाल घर के आसपास व घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा। पत्नी का दर्द- “अब हम कैसे जिएंगे”पत्नी सुशीला चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सड़क पर बैठकर फफक पड़ीं। वह रोते हुए कह रहीं थीं कि अब हम कैसे रहेंगे, मेरे बच्चों का क्या होगा परिजनों का गुस्सा भी खुलकर सामने आया। उन्होंने सरकार से चार करोड़ रुपये मुआवजा, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था, सरकारी नौकरी और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 06:17 IST
Gorakhpur News: एक दिन पहले फेसबुक पर लिखा था “दिल मजबूत है”, सुबह खून से लथपथ मिली लाश #MurderOfPropertyDealerSparksOutrage #DemandsStrictActionAgainstKillers #SubahSamachar
