पति का कत्ल: देवर के प्यार में अंधी थी वो, इस तरह से की हत्या जिससे किसी को शक न हो; तकिया-साड़ी से खुलेगा राज

आगरा के थाना एकता के लोधई गांव में पति की हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को सजा दिलाना पुलिस के लिए चुनाैती साबित हो सकता है। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस ने पत्नी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया और साड़ी बरामद की है। इन पर लगे खून, लार और फिंगर प्रिंट की फॉरेंसिक लैब में जांच कराएगी। उधर, पुलिस ने हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गांव लोधई निवासी लवकेश की 9 फरवरी की रात घर में ही हत्या कर दी गई थी। आरोप पत्नी गाैरी और मृतक के चचेरे भाई सुंदर पर है। पुलिस के मुताबिक, गाैरी के प्रेम संबंध सुंदर से चल रहे थे। दोनों को घटना वाले दिन लवकेश ने साथ देख लिया था। विरोध पर उसकी हत्या तकिये से मुंह दबाकर करने के बाद साड़ी के फंदे से लटका दिया गया था। परिजन ने आत्महत्या समझ कर अंतिम संस्कार करा दिया था। बाद में शक होने पर पत्नी ने खुलासा किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 08:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पति का कत्ल: देवर के प्यार में अंधी थी वो, इस तरह से की हत्या जिससे किसी को शक न हो; तकिया-साड़ी से खुलेगा राज #CityStates #Agra #UttarPradesh #HusbandMurder #MurderousWife #IllicitRelationship #LoveForBrother-in-law #MurderOfHusband #Murder #UpMassacre #SubahSamachar