वाराणसी में हत्या: चोरी के शक में मजदूर को पेड़ से बांधकर लाठी से पीटा, भट्ठा मालिक समेत दो आरोपी अरेस्ट; FIR
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर में ईंट-भट्ठा मजदूर रामजनम वनवासी (45) की चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या में नामजद ईंट भट्ठा मालिक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया। 20 अगस्त की रात गोसाईपुर स्थित खेत से रामजनम का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था। पेड़ से बांधकर पिटाई का वीडियो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पत्नी की तहरीर पर ईंट भट्ठा मालिक समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के धरायन गांव निवासी रामजनम की शादी चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव गोसाईपुर स्थित बड़कीबारी निवासी कमला वनवासी की बेटी सीता वनवासी से हुई थी। रामजनम पिछले चार माह से ससुराल में ही रहता था और ससुर के साथ स्थानीय ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 27, 2026, 00:18 IST
वाराणसी में हत्या: चोरी के शक में मजदूर को पेड़ से बांधकर लाठी से पीटा, भट्ठा मालिक समेत दो आरोपी अरेस्ट; FIR #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
