Meerut News: कारागार में बंद हत्यारोपी ने हाई स्कूल की परीक्षा

मवाना (मेरठ)। हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद हत्यारोपी प्रिंस बुधवार की सुबह हाई स्कूल की परीक्षा पुलिस अभिरक्षा में एएस इंटर काॅलेज में देने के लिए पहुंचा। हस्तिनापुर थाने के गांव रठौरा खुर्द में 2024 को सोहनवीर की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में रठौरा खुर्द निवासी प्रिंस जिला कारागार में बंद है। प्रिंस ने हाई स्कूल की परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भरा था। बुधवार को जिला कारागार से पुलिस अभिरक्षा में प्रिंस हाई स्कूल की परीक्षा देने के लिए एएस इंटर काॅलेज पहुंचा। जहां कड़ी सुरक्षा में उसकी परीक्षा दिलाने के बाद पुलिस अपने साथ वापस जिला कारागार ले गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 19:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कारागार में बंद हत्यारोपी ने हाई स्कूल की परीक्षा #MurderAccusedInJailTakesHighSchoolExam #SubahSamachar