Chandigarh-Haryana News: समझौता लागू न होने पर पालिका कर्मचारियों की आंदोलन की तैयारी

चंडीगढ़। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का आरोप है कि 13 मई 2026 को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते को अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया। कर्मचारी 1 और 2 जुलाई को प्रदेशभर में आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 7 से 22 जुलाई तक जिलास्तरीय रैलियां आयोजित होंगी। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर अगस्त में प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदला जा सकता है। जींद के 86 ठेका कर्मचारियों और 92 सेक्शन कर्मियों तथा रोहतक के 42 डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कर्मचारियों को अब तक ड्यूटी पर नहीं लिया गया। यह सरकार की वादाखिलाफी है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 15:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh-Haryana News: समझौता लागू न होने पर पालिका कर्मचारियों की आंदोलन की तैयारी #MunicipalEmployeesPrepareToProtestAsAgreementRemainsUnimplemented. #SubahSamachar