जुमा अलविदा: नगर निगम चलाएगा अभियान, मस्जिदों के आसपास होगी साफ-सफाई; फाॅगिंग कराने के भी निर्देश
आगरा में शुक्रवार को होने वाली जुमा अलविदा की नमाज को लेकर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में है। नमाज के दौरान शहर की मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि जुमा अलविदा के अवसर पर मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आसपास की सड़कों और गलियों की सफाई कराने के साथ ही फाॅगिंग भी कराई जाएगी, ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों की आशंका को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को देखते हुए मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव भी कराया जाएगा, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम की टीमें शुक्रवार को सुबह ही नमाज से पहले ही संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा उठान, फाॅगिंग और चूने के छिड़काव का कार्य पूरा कर लेंगी, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 18:58 IST
जुमा अलविदा: नगर निगम चलाएगा अभियान, मस्जिदों के आसपास होगी साफ-सफाई; फाॅगिंग कराने के भी निर्देश #CityStates #Agra #AgraNagarNigam #AgraNews #SubahSamachar
