बरेली: नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन शुरू, शहर को कूड़े के पहाड़ से मिलेगी मुक्ति
बरेली के गांव सथरापुर स्थित 27 करोड़ रुपये की लागत से बने कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन बुधवार को शुरू हो गया है। महापौर उमेश गौतम और सांसद छत्रपाल गंगवार ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। यह प्लांट पांच साल से चालू नहीं हो सका था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद इसके संचालन का रास्ता साफ हुआ। 500 टन क्षमता वाला यह प्लांट जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर सथरापुर गांव में 20 हेक्टेयर भूमि पर बना है। इसका निर्माण वर्ष 2021 में पूरा हो गया था, लेकिन एजेंसी के चयन में देरी के कारण यह परियोजना पांच साल तक अटकी रही। जनवरी 2026 में दिल्ली की कंपनी पाथ्या को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कंपनी ने अपने खर्च पर मशीनें भी लगाई हैं। शहर से प्रतिदिन 450 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। यह कूड़ा पहले बाकरगंज में जमा हो रहा था, जिससे तीन लाख टन से अधिक कूड़े का पहाड़ बन गया था। इससे आमजन को दुर्गंध और गंदगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 15:30 IST
बरेली: नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन शुरू, शहर को कूड़े के पहाड़ से मिलेगी मुक्ति #CityStates #Bareilly #MunicipalCorporation #SolidWastePlant #SubahSamachar
