नगर निगम बना भ्रष्टाचार का केंद्र : दिवान
माई सिटी रिपोर्टर सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में सभा की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि भाजपा ने सोनीपत को विकास के नाम पर केवल धोखा दिया है। नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गलियां टूटी हुई हैं। जल निकासी की कोई ठोस योजना नहीं है। भाजपा केवल जुमलों की सरकार है। इन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनों में उड़ाया है जबकि धरातल पर सोनीपत की हालत बदतर होती जा रही है। वार्ड-18 में सूर्या पेट्रोल पंप वाली गली स्थित सर्वजातीय धर्मशाला में राकेश नरवाल के नेतृत्व में आयोजित सभा में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा वार्ड-6 के आरके कॉलोनी (मुरथल) में रवि कश्यप, वार्ड-20 के अशोक विहार गली नंबर 1 में देवेंद्र महला, दहिया कॉलोनी गली नंबर 3 में संजय टॉक, वार्ड-22 के शास्त्री कॉलोनी में नवीन कुमार और ईदगाह मस्जिद ग्राउंड में दिलशाद पठान के नेतृत्व में सभाओं का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर जयवीर आंतिल, कोषाध्यक्ष नीटू दहिया, महासचिव राजेश सेवली, सचिव अंकित मेहता, अशोक शर्मा, जय भगवान अंतिल, जयवीर राठी आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 15:56 IST
नगर निगम बना भ्रष्टाचार का केंद्र : दिवान #MunicipalCorporationHasBecomeTheCenterOfCorruption:Diwan #SubahSamachar
