Sonipat News: नपा की 34.45 करोड़ के बजट पर मुहर, नया कर नहीं

फोटो- 33, बजट बैठक में उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, सचिव प्रदीप खर्ब व पार्षद। संवाद न्यूज एजेंसी गन्नौर। नगर पालिका की वर्ष 2026-27 की अनुमानित बजट बैठक मंगलवार को पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी की अध्यक्षता में हुई। इसमें छह पार्षद नहीं शामिल हुए। बाकी ने बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।बैठक में बताया गया कि इस बार किसी प्रकार का नया कर नहीं लगाया गया है। आय का प्रावधान पिछले वर्ष की प्राप्तियों को ध्यान में रखकर किया गया है। स्वीकृत बजट के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को पालिका के पास लगभग 2.62 करोड़ रुपये शेष रहेंगे। इस वर्ष करीब 31.83 करोड़ रुपये आय का प्रावधान रखा गया है। नगर पालिका की कुल आय लगभग 34.45 करोड़ रुपये रहेगी। वर्ष 2026-27 में करीब 30.22 करोड़ रुपये खर्च होने का प्रस्ताव रखा गया है। 31 मार्च 2027 तक लगभग 4.22 करोड़ रुपये शेष रहने की संभावना जताई गई है। नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्ताव पास हो गया है। आय-व्यय का जो प्रारूप तैयार किया गया है उससे शहर के विकास कार्यों में गति आएगी। बैठक से छह पार्षद नदारद रहे। बैठक में पार्षद सचिन कुमार, कृष्ण टांक, खुशबू जैन, वरुण जैन, अंकित त्यागी, विकास शर्मा, संगीता त्यागी, सोनिया शर्मा, दिनेश अदलखा, नरेश वर्मा, शमशेर सैनी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 19:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: नपा की 34.45 करोड़ के बजट पर मुहर, नया कर नहीं #MunicipalCorporationApprovesBudgetOfRs34.45Crore #NoNewTax #SubahSamachar