Mundra Port Drugs Case: मुंद्रा ड्रग्स केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में पांच ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

प्रवर्तन निदेशालयने बुधवार को2021 के मुंद्रा बंदरगाह ड्रग्स मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में दिल्ली में छापेमारी की। यह जानकारी अधिकारियों के मुताबिक है। हरप्रीत सिंह तलवारके परिसर में भी छापेमारी ईडी के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित लगभग पांच परिसरों को केंद्रीय एजेंसी नेमनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच के दायरे में लाया है।इसमें दिल्ली स्थित व्यवसायी हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ कबीर तलवार और कुछ अन्य लोगों के परिसर शामिल हैं। दिल्ली में लोकप्रिय नाइट क्लब चलाने वाले तलवार को अगस्त 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही गुजरात उच्च न्यायालय की ओर सेजमानत दिए जाने के बाद वह हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। क्या है पूरा मामला देश की सबसे बड़ी मादक पदार्थों की बरामदगी में से एक मामले में, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाली प्रवर्तन एजेंसी राजस्व खुफिया निदेशालय (डी.डी) ने सितंबर 2021 में गुजरात के कच्छ जिले स्थित मुंद्रा बंदरगाह से करीब 2,988.21 किलोग्राम अफगानी हेरोइन जब्त की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 06:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mundra Port Drugs Case: मुंद्रा ड्रग्स केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में पांच ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे #IndiaNews #National #MundraPortDrugs #Delhi #MoneyLaundering #SubahSamachar