डब्ल्यूपीएल: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, ल्यूक विलियम्स बने मुख्य कोच; अचानक क्यों हुआ फैसला?
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग 2027 से पहले लिसा कीटली से अलग होकर ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक विलियम्स को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि सितंबर 2025 में मुख्य कोच नियुक्त की गईं कीटली ने पद छोड़ने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज कीटली के मार्गदर्शन में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पांच टीमों वाले टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही थी। यह टूर्नामेंट के चार सत्रों में टीम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। मुंबई इंडियंस ने 2023 और 2025 में डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था, जबकि 2024 में टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 13:43 IST
डब्ल्यूपीएल: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, ल्यूक विलियम्स बने मुख्य कोच; अचानक क्यों हुआ फैसला? #CricketNews #National #MumbaiIndians #LukeWilliams #MiHeadCoach #WomenPremierLeague2027 #Wpl #SubahSamachar
