Maharajganj News: थानेदार बनी मुक्ति तिवारी सुनीं फरियादियों की समस्याएं

निचलौल। मिशन शक्ति 6.0 के तहत एक कॉलेज की छात्रा मुक्ति तिवारी को निचलौल थाने का एक दिन का प्रभारी बनाया गया। थाने की कमान संभालते ही उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों और पुलिस व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें जिम्मेदारी निभाने का अनुभव मिलता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharajganj News: थानेदार बनी मुक्ति तिवारी सुनीं फरियादियों की समस्याएं #MuktiExaminedTheCrimeRegisterAndOtherRecordsToGainAnUnderstandingOfThePolice'sWorkingProcedures. #SubahSamachar