क्यों धुरंधर 2 में गौरव गेरा को मिला आलम का किरदार? मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा, देखकर चौंक गए थे आदित्य धर
धुरंधर 2 फिल्म कास्टिंग के लिए काफी तारीफें बटोर रही है। लोग इसमें किरदारों के चयन को लेकर काफी खुश हैं। अब मुकेश छाबड़ा ने भी फिल्म में मोहम्मद आलम के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ये किरदार गौरव गेरा के लिए फिट लगा। दर्शकों को सरप्राइज करना चाहते थे मुकेश कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उनका आइडिया हमेशा से कुछ अलग करने और दर्शकों की उम्मीदों को तोड़ने का था। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, जब मैं स्क्रिप्ट पढ़ता हूं, तो हमेशा सोचता हूं कि मैं टिपिकल कास्टिंग से हटकर नया कैसे करूं गौरव ने काफी कॉमेडी वीडियोज किए हैं, इसलिए लोग उनका यह वाला रूप एक्सपेक्ट नहीं करते। अगर हम किसी ऐसे एक्टर को लेते जो पहले से सीरियस रोल्स के लिए जाना जाता है, तो उसमें कोई सरप्राइज नहीं होता। छाबड़ा ने यह भी बताया कि उन्हें पहले से ही गौरव की काबिलियत पर भरोसा था। उन्होंने कहा, मैंने उसका काफी काम देखा है। जो एक्टर इतनी मिमिक्री और कॉमेडी कर सकता है, उसमें जबरदस्त टैलेंट होता है। इसलिए मुझे पता था कि वो ये कर सकता है। View this post on Instagram A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 17:36 IST
क्यों धुरंधर 2 में गौरव गेरा को मिला आलम का किरदार? मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा, देखकर चौंक गए थे आदित्य धर #Bollywood #National #MukeshChhabra #GauravGera #MohammadAlamDhurandhar #GauravGeraInDhurandhar #GauravGeraDhurandharRole #DhurandharMovie #Dhurandhar #Dhurandhar2 #SubahSamachar
