मुहर्रम डायवर्जन: सुबह 7 बजे से चंद्रा चौराहा से पंचकोशी की ओर नहीं जाएंगे वाहन, ADCP का निर्देश; जानें उपाय
मोहर्रम के अवसर पर ताजिया ठंडी करने की रस्म और विभिन्न जुलूसों को देखते हुए वाराणसी में 26 जून 2026 को विशेष यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। यातायात विभाग के अनुसार चंद्रा चौराहा से पंचकोशी चौराहे की ओर किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को आशापुर से संदाहा अथवा पुलिस लाइन चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाना होगा। इसी प्रकार पंचकोशी चौराहे से पुराना पुल और कज्जाकपुरा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को आशापुर से पांडेयपुर चौराहा होते हुए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 23:13 IST
मुहर्रम डायवर्जन: सुबह 7 बजे से चंद्रा चौराहा से पंचकोशी की ओर नहीं जाएंगे वाहन, ADCP का निर्देश; जानें उपाय #CityStates #Varanasi #Muharram2026 #Traffic #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
