लड़का कहां है? अरेंज मैरिज को भी तैयार हैं मृणाल ठाकुर; खुद को बताया धनुष की सबसे बड़ी फैन

मृणाल ठाकुर इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म दो दीवाने सहर में को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री अपनी शादी की खबरों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच मृणाल का धनुष के साथ भी लगातार नाम जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभिनेत्री लगातार इन खबरों का खंडन करती रही हैं। अब अभिनेत्री ने एक बार फिर शादी और धनुष से अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही बताया कि घर में उनकी शादी को लेकर माता-पिता की क्या राय है। पापा ने कहा शादी कर लेनी चहिए शोशा इंडिया से बातचीत में मृणाल ने बताया कि घर में शादी को लेकर चर्चाएं अब आम बात हो गई हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के मन में शादी की घंटियां बजती रहती हैं, मानो वे दिन में सपने देख रहे हों। कल रात ही पापा ने मुझसे कहा, 'अब तुम्हें शादी कर लेनी चाहिए।' मैंने कहा, 'क्यों न आप अपनी बहन को फोन करके पूछें कि क्या वह आपकी बेटी के लिए कोई अच्छा लड़का जानती है' उन्होंने पूछा, 'लड़का कहां है' मैंने कहा, 'बिल्कुल - लड़का कहां है' अगर आप मुझसे ही यह सवाल पूछ रहे हैं, तो मैं क्या कहूं यही तो हर घर की कहानी है। अरेंज मैरिज से मृणाल को नहीं कोई दिक्कत अभिनेत्री ने आगे कहा कि मुझे तयशुदा शादी से बिल्कुल भी डर नहीं लगता, क्योंकि मेरे लिए कोई सही रिश्ता मिलता ही नहीं है। हां, इतना तय है कि शादी सिर्फ दिखावे के लिए नहीं की जानी चाहिए। पहले, अरेंज मैरिज का मतलब होता था कि माता-पिता आपका परिचय किसी से करवाते थे। अब तो दोस्त भी लोगों का रिश्ता करवा देते हैं। यह भी एक तरह का अरेंजमेंट ही है। अंततः मायने यह रखता है कि चाहे प्यार हो या अरेंज मैरिज, अगर दो लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं और उनके बीच तालमेल बैठता है, तो वही मायने रखता है। वरना कुछ भी काम नहीं करता। आपको एक-दूसरे से जुड़ना होगा। परिवारों की सहमति भी जरूरी है। शादी सिर्फ एक पुरुष और एक महिला के बीच नहीं होती, यह दो परिवारों के बीच होती है। अगर सभी सहमत हैं, तो फिर शादी क्यों नहीं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 15:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लड़का कहां है? अरेंज मैरिज को भी तैयार हैं मृणाल ठाकुर; खुद को बताया धनुष की सबसे बड़ी फैन #Bollywood #National #MrunalThakur #MrunalThakurOnMarriage #MrunalThakurPraisesDhanush #MrunalThakurDhanushAffairs #MrunalThakurMovies #MrunalThakurWeddingRumours #MrunalThakurLastMovie #MrunalThakurUpcomingMovie #SubahSamachar