Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा जल्द
जुलाई के दूसरे हफ्ते तक शुरू हो जाएंगे टेस्टअब नहीं काटने पड़ेंगे एम्स और निजी लैब के चक्कर संवाद न्यूज एजेंसी सुंदरनगर (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एमआरआई की सुविधा जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाएगी। सरकार की ओर से आधुनिक थ्री-टेस्ला (3टी) एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए फंड आवंटित करने के बाद मरीजों को उच्च स्तरीय जांच (चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग) की सुविधा मिलने जा रही है। यह मशीन हाई रेजुलेशन इमेज देती है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस मशीन से संबंधित कुछ तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अब मरीजों को निजी लैबों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में उचित दामों पर उपलब्ध होगी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज की इससे पहले रोबोटिक सर्जरी सफल होने के बाद अब एमआरआई मशीन लगने से अस्पताल में ही सर्जरी और एमआरआई की सुविधा एक साथ मिलेगी।अब एम्स के बराबर सुविधानेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा शुरू होने से अब गंभीर परिस्थितियों में आए मरीजों, दुर्घटनाओं में घायलों और अन्य न्यूरो से संबंधित मरीजों की स्वास्थ्य जांच हो पाएगी। पहले यह सुविधा न होने से कई बार मरीजों और घायलों को एम्स रेफर करना पड़ता था। इस सुविधा से लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी और हमीरपुर सहित चार जिलों के मरीजों को भी एक छत के नीचे ही इलाज की सुविधा मिल जाएगी।मेडिकल कॉलेज में उन्नत तकनीक लाने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए है। इसी के तहत अस्पताल में पहले रोबोटिक सर्जरी और अब जुलाई के दूसरे हफ्ते तक एमआरआई की सुविधा मेडिकल कॉलेज में मिलना शुरू हो जाएगी। -डॉ. रति राम नेगी, एमएस, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 15:40 IST
Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा जल्द #MRIFacilityComingSoonToNerchowkMedicalCollege. #SubahSamachar
