MPESB ITI Training Officer: आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

MPESB ITI Training Officer Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती 1120 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा 27फरवरी, 2026 से 4 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। विषयवार परीक्षा की तिथियां भी घोषित हो चुकी हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पेपर जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 14:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MPESB ITI Training Officer: आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल #Jobs #National #MpesbItiTrainingOfficer #Mpesb #AdmitCard #SubahSamachar