MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 45 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में नौतपा इस बार तपिश नहीं, बल्कि तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के लिए याद किया जाएगा। लगातार आठ दिनों से सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम ने पूरे प्रदेश का मौसम बदल दिया है। हालात ऐसे हैं कि कई शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक लुढ़क गया है और लू का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है। मंगलवार को नौतपा के अंतिम दिन भी 45 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने धार और बड़वानी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं आगर-मालवा और राजगढ़ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। कई क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेशभर में बरसे बादल, कई जिलों में झमाझम बारिश सोमवार को खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, सीहोर और अन्य जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर धूलभरी आंधी के बाद जोरदार बारिश हुई। किसानों और व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। शाजापुर की अकोदिया मंडी में खुले में रखी उपज भीग गई। दिन और रात दोनों में बढ़ी राहत लगातार बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खंडवा का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पचमढ़ी में भी रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। बड़े शहरों में भी गर्मी का असर कमजोर पड़ गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर सहित अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक कम रहा। मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसम प्रणालियों के कारण बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से इस बार मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री सामान्य तारीख से 5 से 7 दिन देर से होने की संभावना है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसकी दस्तक 20 से 22 जून के बीच हो सकती है। यह भी पढ़ें-एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में AI-IOT की एंट्री, डिग्री के साथ मिलेगा रोजगार का रास्ता मई में गर्मी भी रिकॉर्ड, बारिश भी रिकॉर्ड मई का महीना मौसम के लिहाज से बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। महीने के मध्य में भीषण गर्मी ने प्रदेश को झुलसाया और खजुराहो में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। लेकिन नौतपा शुरू होते ही मौसम ने करवट ली औरमौसम विशेषज्ञों के अनुसार मई में सामान्य से कहीं अधिक वर्षा दर्ज हुई। पूरे महीने में बारिश का आंकड़ा औसत से काफी ऊपर रहा, जिससे गर्मी का असर कमजोर पड़ गया। यह भी पढ़ें- बाढ़-आपदा से निपटने कंट्रोल रूम सक्रिय, हेल्पलाइन नंबर जारी अगले चार दिन भी राहत के संकेत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। फिलहाल कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं है। यानी जून की शुरुआत में भी मध्य प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार बने हुए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 04:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 45 जिलों में अलर्ट #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Morena #Rewa #Sehore #Ratlam #Umaria #Bhind #Chhatarpur #Chhindwara #Sagar #SubahSamachar