MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी का एहसास, रातें भी हो रहीं सामान्य
पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, लेकिन मध्य प्रदेश में सर्दी अब विदाई की ओर बढ़ रही है। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। रात के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का असर कमजोर पड़ता दिख रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इन सिस्टम का असर मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों में दिखाई देगा, जबकि मध्य प्रदेश में इनका प्रभाव सीमित रहने की संभावना है। कुछ जिलों में हल्के बदल फिलहाल सक्रिय मौसमी हलचल के कारण प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्के बादल देखे जा रहे हैं। कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया और गुरुवार को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। ठंड का हल्का एक और दौर संभव मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के बाद जब सिस्टम आगे बढ़ेगा और बर्फ पिघलेगी, तब तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इससे प्रदेश में हल्की ठंड की वापसी हो सकती है, हालांकि तीखी सर्दी की संभावना नहीं है। यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले- एमपी को शोध और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध अगले दो दिन का पूर्वानुमा 14 फरवरी: कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में बादल छा सकते हैं। 15 फरवरी: सीमित इलाकों में हल्का कोहरा रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं। यह भी पढ़ें-एमपी में बदला मौसम का मिजाज, बादल से तापमान में गिरावट, 5 दिन में दो सिस्टम होंगे सक्रिय इन शहरों में 30°C पार धार, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी सहित 15 से अधिक शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई। नर्मदापुरम और सागर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री या उससे अधिक रहा। दूसरी ओर पचमढ़ी में सबसे कम 8.2 डिग्री दर्ज हुआ। खजुराहो, मंदसौर, कटनी (करौंदी), रीवा और राजगढ़ में भी पारा 10 डिग्री के आसपास या उससे अधिक रहा। प्रदेश में अब ठंड की पकड़ ढीली पड़ती दिख रही है और मौसम धीरे-धीरे गर्मी की ओर रुख कर रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 05:43 IST
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी का एहसास, रातें भी हो रहीं सामान्य #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Bhind #Jabalpur #Morena #Rewa #Sehore #Gwalior #SubahSamachar
