MP Weather Today: बढ़ने लगी गर्मी की तपिश,लगातार दूसरे दिन नर्मदापुरम सबसे गर्म,कई शहरों में पारा 40°C के करीब
मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के 13 मार्च शाम 5:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार नर्मदापुरम लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 6.6 डिग्री ज्यादा है।वहीं, 15, 16 और 17 मार्च को प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। भोपाल में भी बढ़ा तापमान राजधानी भोपाल में भी गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है और दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आ रही है। कई शहरों में 38-39 डिग्री के पार पारा प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रतलाम में 39.2°C, धार और खजुराहो में 38.9°C, खरगोन में 38.4°C, दमोह में 38.5°C और सागर में 38°C तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा इंदौर, गुना, ग्वालियर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 37 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें-भोपाल में गैस संकट पर यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, नाले से नेताओं ने भरी गैस, सरकार पर कसा तंज पश्चिम और पूर्व एमपी दोनों में गर्मी मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में भी पारा लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश शहरों में तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई है। बारिश नहीं होने से वातावरण में नमी कम हो रही है और तेज धूप के कारण दिन के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। यह भी पढ़ें-भोपाल के छोटे होटल होने लगे बंद, बड़े रेस्टोरेंट इंडक्शन पर पका रहे खाना, डोसा बनाने की आई मशीन इसलिए बढ़ रही गर्मी मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में कोई नई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होती है तो मार्च के अंत तक कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से मप्र पहुंचती है। यह अपने साथ गर्मी भी लातीमौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और जरूरत होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है, क्योंकि मार्च में ही प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 04:02 IST
MP Weather Today: बढ़ने लगी गर्मी की तपिश,लगातार दूसरे दिन नर्मदापुरम सबसे गर्म,कई शहरों में पारा 40°C के करीब #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Bhind #Morena #Sehore #Rewa #Satna #Mandla #Mandsaur #SubahSamachar
