MP Weather Toaday: एमपी में खत्म होगा आंधी-बारिश का दौर, अब लू और भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, 12 मई से अलर्ट
मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी आंधी, बारिश और ओलों का दौर अब थमता नजर आ रहा है। मौसम साफ होते ही प्रदेश में तेज गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग ने 12 मई से कई इलाकों में हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। रविवार से ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिन प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में बारिश और तेज हवा शनिवार को प्रदेश में ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय रहने से मौसम बदला रहा। भोपाल, बैतूल, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, सागर, जबलपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, उमरिया और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं। कई जगह दिनभर बादल छाए रहे। रतलाम सबसे गर्म, पारा 44 डिग्री पार बारिश वाले मौसम के बीच भी कई शहरों में भीषण गर्मी दर्ज की गई। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।शाजापुर में 43.8 डिग्री, धार में 42.6 डिग्री, खरगोन में 42 डिग्री और गुना में 41.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन 42.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इंदौर में 42 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, जबलपुर में 39.2 डिग्री और ग्वालियर में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। यह भी पढ़ें-नेता-अफसर टकराव पर केंद्र का दखल क्यों, कहां से कहां तक पहुंचे ये विवाद मई में पहली बार दिखेगी तीखी गर्मी प्रदेश में 30 अप्रैल से लगातार मौसम बदला हुआ था। पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ और चक्रवाती सिस्टम के असर से 9 मई तक कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर चलता रहा। इससे मई के शुरुआती दिनों में सामान्य से कम गर्मी महसूस हुई।मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार अब मौसम तेजी से साफ होगा और तापमान लगातार बढ़ेगा। 12 और 13 मई को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू चलने की संभावना है। यह भी पढ़ें-भोपाल का गिद्ध पहुंचा उज्बेकिस्तान,24 दिन में पार किए 3 देश, हलाली डैम से भरी उड़ान,उपग्रह से निगरानी मौसम विभाग की सलाह गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने दोपहर में लंबे समय तक धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 07:41 IST
MP Weather Toaday: एमपी में खत्म होगा आंधी-बारिश का दौर, अब लू और भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, 12 मई से अलर्ट #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Morena #Rewa #Sehore #Mandsaur #Mandla #Dindori #Balaghat #Chhatarpur #Chhindwara #Umaria #Satna #Sidhi #Sagar #SubahSamachar
