MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अब भी 17% कम बरसा मानसून
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, लेकिन बारिश का वितरण अब भी असमान बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर, प्रदेश में अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है और अधिकांश जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भोपाल समेत कई शहरों में बारिश के आसार भोपाल में सुबह से बूंदाबांदी जारी है। वहीं सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, धार, झाबुआ, बड़वानी, देवास, मंदसौर, रतलाम सहित कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब भी बारिश का बड़ा घाटा अब तक मध्य प्रदेश में औसतन 13.2 इंच (336.7 मिमी) बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस समय तक 16 इंच (407 मिमी) वर्षा हो जानी चाहिए थी। यानी प्रदेश में करीब 17 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 15 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह भी पढ़ें-भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन कल से शुरू: 3 साल का इंतजार खत्म, दो ट्रेनों का रहेगा ठहराव, सीएम करेंगे शुभारंभ ज्यादातर जिले अब भी सामान्य से पीछे प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। केवल भोपाल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़ और सीहोर ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इनमें देवास सबसे आगे है, जहां सामान्य से लगभग 29 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 28 से 30 जुलाई के बीच फिर तेज होगा मानसून मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तट के पास पहुंच चुका है। यह तंत्र झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसके असर से 28 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें-भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होगा ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन,संस्कृति मंत्री-प्रतिनिधि होंगे शामिल जुलाई भी उम्मीद से कमजोर जून में कम बारिश के बाद जुलाई की शुरुआत में अच्छी वर्षा हुई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से तेज बारिश का सिलसिला थमने के कारण प्रदेश फिर बारिश के घाटे में पहुंच गया है। जबकि सामान्य तौर पर जुलाई में ही पूरे मानसून की लगभग 40 प्रतिशत बारिश हो जाती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 03:41 IST
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अब भी 17% कम बरसा मानसून #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #Ujjain #Gwalior #Satna #Sagar #Umaria #Dindori #Rewa #Shivpuri #Balaghat #Bhind #Betul #AgarMalwa #Panna #Chhatarpur #Chhindwara #SubahSamachar
