MP Weather Today: भीषण गर्मी से तपा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब प्रदेश भीषण गर्मी और लू की गिरफ्त में आ गया है। खासकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर हैं। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में गुरुवार के लिए तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक प्रदेश के आधे हिस्से में गर्म हवाओं का असर बना रहने की संभावना है।प्रदेश के कई जिलों में दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। इंदौर, उज्जैन और धार में वॉर्म नाइट की चेतावनी दी गई है, यानी रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा और राजगढ़ में भी लू का असर देखने को मिलेगा। भोपाल-जबलपुर समेत कई शहरों में पारा 44 डिग्री के करीब गुरुवार को राजधानी भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर जैसे जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है।बुधवार को प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां पारा 45.4 डिग्री तक पहुंच गया। रतलाम में 45.2 डिग्री और धार में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उज्जैन 44.7 डिग्री के साथ बड़े शहरों में सबसे गर्म रहा। भोपाल में 43.2 डिग्री, इंदौर में 43.6 डिग्री, जबलपुर में 42.7 डिग्री और ग्वालियर में 42 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। गर्मी के बीच कुछ इलाकों में बदला मौसम भीषण गर्मी के बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का असर बना रहा। जबलपुर और सिवनी में बारिश हुई, जबकि पांढुर्णा में ओले गिरने की खबर है। कई जिलों में तेज आंधी भी चली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 मई तक लू का असर बना रहेगा। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में स्थिति ज्यादा गंभीर रहने की संभावना है, जबकि भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में भी हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। यह भी पढ़ें-जमीनी हकीकत अलग, कमिश्नर की सख्ती के बाद भी कई इलाकों में गंदगी मई में 11 दिन बदला रहा मौसम प्रदेश में 30 अप्रैल से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 10 मई तक अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और चक्रवाती सिस्टम के असर से मई के शुरुआती दिनों में बारिश हुई। हालांकि अब मौसम पूरी तरह गर्म और शुष्क हो गया है। गुरुवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें-नीट पेपर लीक मामले में भोपाल में उबाल, छात्रों ने खोला मोर्चा, परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मौसम विभाग की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की अपील की गई है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 03:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP Weather Today: भीषण गर्मी से तपा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट #CityStates #Balaghat #Bhopal #Chhatarpur #Gwalior #Jabalpur #MadhyaPradesh #Mandla #Mandsaur #Morena #Panna #Rajgarh #Rewa #Sagar #Sehore #Sidhi #Ujjain #Umaria #Chhindwara #SubahSamachar