MP Weather Today: एमपी में गर्मी के बीच मौसम की चाल बदली, रतलाम 44 डिग्री, कई जिलों में बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर पलटी मारता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी के बीच अब अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग हालात बन गए हैं। एक तरफ जहां कुछ जिले लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर बादल और बारिश की संभावना ने राहत की उम्मीद जगाई है। रविवार को निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के 6 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बदलते मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि कुछ दिन पहले तक लगातार तेज गर्मी का असर था। सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान सबसे ज्यादा चर्चा रतलाम की रही, जहां इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में इस साल पहली बार है जब पारा इस स्तर तक पहुंचा है। इसके अलावा उमरिया में 43.8 डिग्री, मंडला में 43.2 डिग्री भीषण गर्मी की चपेट में रहे।अगर अन्य जिलों की बात करें तो खजुराहो (छतरपुर) में 42.9 डिग्री, गुना में 42.8 डिग्री, दतिया में 42.6 डिग्री, दमोह-नौगांव में 42.5 डिग्री और टीकमगढ़-सतना में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 41.9 डिग्री तक पहुंचा। भोपाल में 41.4 डिग्री, जबलपुर में 41.7 डिग्री, इंदौर में 40.4 डिग्री और उज्जैन में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें-बंगाल की प्रगति के लिए BJP जरूरी, कोलकाता में सीएम यादव बोले-जंगलराज से मुक्ति चाहती है जनता बारिश का फिर संकेत अप्रैल में दूसरी बार बारिश जैसे हालात बनने की संभावना है। इससे पहले महीने की शुरुआत में पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर रह चुका है। अब करीब 10 दिन बाद फिर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। क्यों बदल रहा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल और मई साल के सबसे गर्म महीने होते हैं। खासकर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से तापमान तेजी से बढ़ता है, लेकिन इस बार बार-बार मौसम सिस्टम सक्रिय होने से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें-मचा हड़कंप, 40 मिनट में जुटी पूरी टीम, फिर खुला मॉकड्रिल का राज तेज गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह - दिनभर ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं - दोपहर की तेज धूप से बचें - हल्के और सूती कपड़े पहनें - बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 05:25 IST
MP Weather Today: एमपी में गर्मी के बीच मौसम की चाल बदली, रतलाम 44 डिग्री, कई जिलों में बारिश के आसार #CityStates #Bhind #Bhopal #Chhatarpur #Datia #Gwalior #Jabalpur #MadhyaPradesh #Ratlam #Ujjain #Umaria #SubahSamachar
