Prayagraj : सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति को प्रयागराज प्रशासन-पुलिस के खिलाफ दिया नोटिस

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रयागराज के स्थानीय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ राज्यसभा के सभापति को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस दिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ संसदीय कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संजय सिंह ने पत्र में बताया कि वह एक जून को प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में थे। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र, बेरोजगार युवा और आम नागरिक सर्किट हाउस के काॅन्फ्रेंस रूम में अपनी समस्याओं और शिकायतों से अवगत कराना चाहते थे। इस दौरान नागरिकों और छात्र नेताओं को मुझसे मिलने से रोका गया। दो छात्र नेताओं आशुतोष पांडेय और पंकज पांडेय को गिरफ्तार भी कर लिया गया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पूरी कार्रवाई कथित रूप से अपर जिला मजिस्ट्रेट (सिटी) सत्यम मिश्रा और अन्य संबंधित अधिकारियों के निर्देशन में की गई। ऐसे में उन्होंने इस मामले को विशेषाधिकार हनन एवं सदन की अवमानना के प्रश्न के रूप में स्वीकार करने के साथ ही अपर जिला मजिस्ट्रेट (सिटी) सत्यम मिश्रा और अन्य संबंधित अधिकारियों से उनके तानाशाही आचरण पर स्पष्टीकरण की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 13:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति को प्रयागराज प्रशासन-पुलिस के खिलाफ दिया नोटिस #CityStates #Prayagraj #RajyaSabhaSansad #AamAadmiParty #SatyamMishraPcs #SubahSamachar